Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर:परीक्षा दिलाने जा रही ब्लोरो पल्टी , छात्रा व शिक्षक की मौत


विकास हाड़ा
 सिद्धार्थनगर:इटवा थाना क्षेत्र के बढ़नी-इटवा मार्ग पर स्थित ग्राम संग्रामपुर-घोपलापुर के बीच मंगलवार को सुबह लगभग 6 बजे बोलेरो संख्या यूपी 55 पी 9152 से बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की वाहन अचानक अनियन्त्रित होकर पलट गयी। इस घटना में परीक्षा देने जा रही एक छात्रा समेत एक अध्यापक की मौके पर मौत हो गयी। उक्त घटना से बढनी क्षेत्र में मातम सा छाया हुआ है।
    मिली जानकारी जानकारी के अनुसार बढनी क्षेत्र के ग्राम बोहली निवासी मधु विश्वकर्मा (16 वर्ष), चन्दई निवासी नीतू चौधरी पुत्री बीरेन्द्र चौधरी (16 वर्ष), खरिकवा निवासी ललिता तिवारी पुत्री तेजराम (17 वर्ष), नियाज पुत्र अतीउल्लाह निवासी पचऊध, रीना पुत्री गुड्डू चौधरी निवासी ग्राम लोहटी (17 वर्ष), सरिता निवासी चम्पापुर व जगदीश पुत्र स्व. रामबली तिवारी निवासी ग्राम कटया प्रतापपुर जनपद बस्ती (55वर्ष) आदि छात्र वाहन पर सवार होकर इटवा थाना क्षेत्र के रामजानकी इंटर कालेज, गिरधरपुर कुनगाई में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे। अभी बोलेरो इटवा थाना क्षेत्र के बढ़नी मार्ग स्थित घोपलापुर-संग्रामपुर के बीच में पहुंची थी कि इस दौरान बोलेरो का एक पिछला पहिया फट गया। जिससे वाहन अनियन्त्रित होकर पलट गयी। जिससे बोलेरो मे सवार लघु प्राथमिक विद्यालय, परसा में तैनात प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद तिवारी व ग्राम लोहटी निवासी 17 वर्षीय छात्रा रीना चौधरी पुत्री गुड्डू चौधरी की मौके पर ही मौत हो गयी। अन्य छात्र गंभीर रूप से चोटिल हो गये। स्थानीय लोगो की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे एसआई अशोक यादव ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी इटवा में भर्ती कराया। जहां 17 वर्षीय छात्रा सरिता व नीतू चौधरी की हालत गंभीर को देखते हुये चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती के लिये रेफर कर दिया। इसके अलावा अन्य घायलों को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि लाश को पीएम के लिये भेज दिया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे