Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:बोर्ड परीक्षा में हो रही कार्रवाई के विरोध मे शिक्षक हुए लामबंद




अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी

कक्ष निरीक्षकों पर मुकदमा के बिरोध मे दिया ज्ञापन

 बलरामपुर ।। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा परिषदीय विद्यालयों के दो शिक्षकों के विरुद्ध बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के आरोप में मुकदमा  लिखाने के विरुद्ध परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक लामबंद होकर बी.ई.ओ.रेहरा बाजार को ज्ञापन देकर आंदोलन की की चेतावनी दी है । 
        
            जानकारी के अनुसार ब्लाक संसाधन केंद्र रेहरा बाजार में उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के आह्वान पर एक बैठक की गई जिसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद द्वारा संचालित हाई स्कूल इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों की कक्ष निरीक्षक हेतु ड्यूटी लगाई गई है । इसी क्रम में  अरशद इसरार उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर भलुहिया एवं श्रीमती वंदना सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मददौभीख की 9 फरवरी   को प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय की हाईस्कूल की परीक्षा हेतु हाजी लाल मोहम्मद इंटर कॉलेज हुसैनपुर सादुल्लाह नगर जनपद बलरामपुर में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी । जिला विद्यालय निरीक्षक ह्रदय नरायण तिवारी के सचल दस्ते  द्वारा निरीक्षण करने पर उपरोक्त दोनों अध्यापक शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार को कार्य मुक्त कर दिया गया है एवं प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है । शिक्षक संघ का आरोप है कि अध्यापकों पर नकल कराने के आरोप में कार्यमुक्त कर दिया गया है जो आरोप निराधार हैं और यह भी कि आरोप सत्य पाया जाए  तो संबंधित अध्यापक उत्तरदाई होगा । ज्ञापन में चेतावनी दी गयी है कि प्रकरण का निराकरण नहीं होता है तो सभी अध्यापक 14 फरवरी  से बोर्ड परीक्षा का सामूहिक बहिष्कार करने पर विवश होगा । इसी सम्बन्ध मे ज्ञापन बी.ई.ओ.रेहरा बाजार को सौंपा गया है । ज्ञापन देते समय ब्लाक मंत्री रेहरा बाजार प्रा.शि.सं.इरशाद अहमद, अवधेश कुमार, अरशद इसरार, बालमीक तिवारी, शिवानी सिंह, सविता, अरसद अब्बासी, नीरज पांडेय, कविता द्विवेदी, तुलसीराम, जय प्रकाश सैनी, राजेंद्र वर्मा, मो.शफीक, सत्य प्रकाश, उमेश कुमार, बंशीलाल, श्रीराम सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे