Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी ,हुए सम्मानित


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । बस्ती पुलिस को अंतर्जनपदीय चोरो को पकड़ने में कामयाबी मिली है । कलवारी थानाध्यक्ष शिवकांत मिश्रा की टीम ने इन चोरो को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है । गिरफ्तार आरोपियों के पास से  6 मोटरसाइकिले एक लैपटॉप, एक कैमरा बरामद हुवा है । 
थानाध्यक्ष कलवारी शिवाकांत मिश्र ने दावा किया है कि वाहन चेकिंग एवम तलाश वांछित अपराधी त्योहार शिवरात्रि के देखभाल क्षेत्र में गोसैसीपुर बंधे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियुक्तों को मय माल व मोटरसाइकिल के बरामदगी के साथ  गिरफ्तार किया गया 

थानाध्यक्ष ने बताया कि मिली सूचना पर गोसैसीपुर बंधे के पास से चारों अभियुक्तों को 6मोटरसाइकिलो व चोरी की अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस के हत्थे चढ़े सभी आरोपी आजमगढ़ थाना कंधरापुर  के अलग अलग गाँवो के निवासी है जिसमे शिवप्रसाद पुत्र रामचेत सा०पचखोरा, इंदल यादव पुत्र राधेश्याम यादव सा0सैदपुर वस्ती, .चंद्रेश कुमार पुत्र नोहर राम सा०वर्जी , मनीष पुत्र इन्द्राज मौर्य सा०शाहपुर मौलानी अपना नाम पता बताया है | आरोपियों के पास से 6अदद चोरी की मोटरसाइकिल ,एक लैपटॉप HP, एक कैमरा NICON,एक माउस, एक मोबाइल चार्जर, दो मोडम ,दो USB हब बरामद हुवा है |


थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो चारो आरोपियों ने बताया कि हम लोगों का एक गैंग है हम लोग अपने तथा अपने साथियों की आर्थिक भौतिकी दुनियावी लाभ के लिये मोटर साइकिल चोरी करके बेच देते हैं, हम लोग दो मोटरसाइकिल व चोरी की अन्य सामानो को बेचने जा रहे थे कि पकड़ लिये गए।
ग्रिफ्तारी करने वाली पुलिस टीम हुई सम्मानित

थानाध्यक्ष कलवारी शिवाकांत मिश्रदान बहादुर पाण्डेयदिनेश कुमार सिंह, योगेश कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव ,अशोक कुमार जायसवाल ,शैलेंद्र दुबे ,विनय कन्नौजिया, राहुल सिंह, संजय चौरसिया ,ओम प्रकाश शाह ,मुकेश मौर्या का प्रमुख योगदान रहा । पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साह वर्धन हेतु  10,000 रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे