Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:बभनान चीनी मिल के खिलाफ भड़के गन्ना किसान,मिल पर लगाए गंभीर आरोप


गोंडा:-सोमवार को बभनान चीनी मिल के गौरा चौकी समिति के गन्ना किसानों ने नान्हू नगर बाजार में मिल पर मनमानी तरीके से अर्ली प्रजाति के गन्ने को रिजेक्ट व अपने चहेतों का रिजेक्ट से अर्लीप्रजाति  व पौधा को पेड़ी बनाकर फायदा देने का आरोप लगाया हैं इसमे  आम किसान मारा जा रहा है क्षेत्र के नरहरपुर के मजरा तकियवा के किसान असलम के मुताबिक हमारे  घर में  तीन गन्ने का सट्टा है जिसका 12 फरवरी तक एक भी पर्ची नहीं आई कई बार मिलकर क्षेत्रीय गन्ना अधिकारियों से कहां लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई  शनिवार को मुझे पता चला कि हमें बगैर बताए ही हमारे सट्टे को बीज के लिए लाक कर दिया गया ।जिससे हमारे घर व खेती  को व्यवस्थित करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है   पिपरहिया गांव के किसान लैश मोहम्मद का कहना है कि पिछले साल हमारे भी गन्ने को बीज में मिल द्वारा आरक्षित कर दिया गया और करीब डेढ़ बीघा गन्ना खेत में ही खडा रह गया जिससे हमारा करीब तीस हजार का नुकसान हुआ  इसमैला के गन्ना किसान अफजाल का कहना है कि हमारी माता जी  के नाम करीब 30 बीघा जमीन है जिसमें मिल कर्मियों ने  कई बार दौड़ाने के बाद करीब 15 बीघा जमीन को ही  फीड किया जबकि हमारे पास 20 बीघा के लगभग गन्ना खड़ा हुआ है हमारा गन्ने कैसे बिकेगा इस बाबत गौरा चौकी समिति के सचिव आनंद स्वरूप शुक्ला से पूछे जाने पर बताया कि बगैर किसान को संज्ञान में लिए मिल प्रबंधन अगर सट्टा लाक  करती है तो गलत है इसकी जांच कराई जाएगी.. विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रुप से गुलाम मोहम्मद, कनिकराम, शेषराम गुप्ता जहूर खां हजरत अली  ,कोलई काका,  अतुल शुक्ला, वहाब बाबा ,रफीक,रक्षाराम, सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे