Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:छपिया मंदिर के महंत ने परिवहन मंत्री को सौपा ज्ञापन


गोंडा:- भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली छपिया मंदिर का परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने दर्शन किया। साथ ही रोडवेज बस के संचालन का आश्वासन दिया। उन्होंने शनिवार की रात मंदिर में निज मंदिर, जन्मस्थली, स्मारक भवन का भ्रमण किया।

सौपा ज्ञापन,मंत्री ने दिया आश्वासन
मंदिर के महंत ब्रम्हचारी स्वामी वासुदेवानंद जी महराज और ब्रम्हचारी स्वामी हरिस्वरूपा नंद की ओर से विभिन्न मांगों को  लेकर मुख्तार श्री तिवारी ने एक ज्ञापन सौंपा।दिये गये ज्ञापन में मांग है कि भगवान की जन्मस्थली छपिया में लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश विदेश से दर्शन के लिए आते हैं। परिवहन सुविधाओं के अभाव में उन्हे हलकान होना पड़ता है।जिसके लिए आवागमन के लिए बसे चलवाई जाएं। स्वामिनारायण छपिया को पर्यटन स्थल घोषित कर 24 घंटे  विद्युत आपूर्ति करायी जाय।मंदिर से अयोध्या, फैजाबाद होते हुये लखनऊ, गोरखपुर के लिए परिवहन सेवा प्रदान किया जाय।परिवहन मंत्री ने बस सेवा के संचालन का आश्वासन दिया।अवध क्षेत्र संगठन मंत्री बृज बहादुर, विधायक प्रभात वर्मा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव, चिराग भाई, अयोध्या भाई, पंकज, मंडल अध्यक्ष दिनेश शुक्ल अम्बुज पटेल, विक्रम, अभिमन्यु पटेल, समाजसेवी राकेश वर्मा,दीपक कुमार, रघुनंदन पाडेय राकेश वर्मा, भगवानदीन मिश्रा, रक्षा राम वर्मा, राजन सिंह,सहित अनेक लोग रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे