Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुठभेड़ में 25 हज़ार का ईनामी बदमाश गिरफ़्तार



खुर्शीद खान
सुल्तानपुर (यूपी). मुठभेड़ के दौरान कोतवाली नगर पुलिस ने 25 हज़ार के ईनामी बदमाश को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस पकड़े गये बदमाश के पास से एक 32 बोर पिस्टल, दो कारतूस और एक बाइक बरामद किया है।कोतवाली नगर के इंचार्ज अजय कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर रविवार की रात पुलिस ईनामी अपाराधियों की धर-पकड़ में लगी थी। तभी कोतवाली नगर के कुड़वार रोड स्थित पैगापुर मोड़ के पास पुलिस टीम को 25 हज़ार का ईनामी बदमाश मुख़्तार नजर आया। पुलिस टीम को देखते ही वो भागने लगा, पुलिस ने जब उसे दौड़ा कर पकड़ना चाहा तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। 
जवाब में पुलिस ने भी फ़ायरिंग की और फिर बदमाश को धर दबोचा। पड़ताल के दौरान उसके पास से एक पिस्टल 32 बोर, 2 जिन्दा कारतूस और एक पैशन प्रो बाइक बरामद हुई है।
                                        वीडियो

 छानबीन में पता चला कि अमेठी ज़िले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के बजेहटी गांव निवासी मुख़्तार पुत्र फरीद पर हत्या, हत्या के प्रयास और लूट के कई जघन्य मामले दर्ज है। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसके विरुद्ध अमेठी ज़िले में भी मुकदमे दर्ज हैं। अब उसे जेल भेजा गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे