Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दिन-दहाड़े!दुकानदार को बदमाशो ने मारी गोली



हालत गम्भीर,जिला अस्पताल से लखनऊ रिफर
खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।बाइक सवार बदमाशों ने दिन-दहाड़े हनुमानगंज कस्बे में स्थित स्टुडियो दुकानदार को दुकान में घुसकर गोली मार दिया।जाते-जाते बदमाशो ने दुकान का शटर गिरा दिया।बाहर भी दहशत फैलाने के लिए फायर किया।फिलहाल घायल युवक को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर हालत नाज़ुक बनी हुई है।
आगे पढ़ पूरी घटना :
फ़ोटो:गोली लगने से घायल युवक
मामला जिले के कोतवाली देहात थाने का है,गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।हनुमानगंज कस्बे में रविन्द्र विश्वकर्मा पुत्र राम अक्षएबर,ग्राम विकवाजितपुर,कोतवाली देहात। पखरौली रोड पर स्टूडियो की दुकान चलाते हैं।वे अपनी स्टूडियो पर बैठकर फोटो बना रहा था तभी सफेद अपाची सवार दो बदमाश दुकान पर पहुँचे,ताबड़-तोड़ दो फायर झोंक दिया,गोली सीने में जा लगी,फायर की आवाज पर कस्बे वासियो में हड़कम्प मच गया,उधर बाइक सवार बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए,घायल रविन्द्र को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्साको ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे