अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र नेशनल हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल गम्भीर रुप से घायल हो गया सूचना पर पहुची पुलिस ने ऐम्बुलेंस की मदत से सीएचसी रुदौली ले गयी जहा पर हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेंफर कर दिया है
जानकारी के अनुसार कोतवाली रुदौली की भेलसर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ फ़ैज़ाबाद पर सोमवार को कानपुर से गोरखपुर जा रही स्विफ्ट डिज़ार्ड कार यूपी 78 ई डी/4121 ने मनोज कुमार पुत्र रतिपाल 35 वर्ष निवासी ग्राम चका का पुरवा मजरे अल्हवाना को टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी अंजेश सिंह अपने हमराहियों गौरव कुमार, तेजेंद्र धामा,जितेंद्र कुमार के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को 108 एम्बुलेन्स की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में भर्ती कराया जहा पर हालत गम्भीर होने के कारण डाक्टरों ने जिला अस्पताल फ़ैज़ाबाद रेफर कर दिया चौकी इंचार्ज अंजेश सिंह ने बताया कि घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है और टक्कर मारने वाली स्विफ्ट डिज़ार्ड कार को कब्जे में ले लिया गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ