Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

क्षेत्राधिकारी की हुई विदाई ,नवागत क्षेत्राधिकारी ने कार्यभार किया ग्रहण


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद: गत दिनों थाना मवई अंतर्गत ग्राम चंद्रा मऊ के राम समुझ का पुरवा में घटित घटना को लेकर रूदौली क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा का स्थानांतरण ज़िले के सीओ सदर पद पर होने से आज स्थानीय पुलिस विभाग व क्षेत्र के गणमान्य लोगो ने उनको भाव भिनी बिदाई दी
           उधर बिदाई के तुरन्त बाद ही नवागत क्षेत्राधिकारी अरविन्द कुमार चौरसिया ने रूदौली क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुँच कर अपना पदभार ग्रहण कर स्थानीय पुलिस विभाग के कर्मचारियों से बैठक कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये नवागत क्षेत्राधिकारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सरकार की मंशा के अनुकूल कार्य करना,क़ानून का पालन कराना व् सभी को समान रूप से न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी उन्होंने कहा कि मैं न्याय प्रिय हूं ग़लत बात व ग़लत कार्य कतई बर्दाश्त नहीं करूँगा मुझसे कोई भी ग़लत कार्य नहीं करा सकता उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था के मामले में कोई समझौता नहीं किया जायेगा कोई भी समस्या होने पर मुझसे किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है
          इस मौके पर कोतवाल रूदौली जयवीर सिंह,चौकी इंचार्ज किला विनोद कुमार सिंह,चौकी इंचार्ज नया गंज  आर सी यादव,चौकी इंचार्ज भेलसर अंजेश सिंह,चौकी इंचार्ज शुजा गंज अजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे क्षेत्राधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के तुरन्त बाद ही थानाध्यक्ष मवई से ग्राम चंद्र मऊ की घटना की जानकारी प्राप्त कर घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे