Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर हुई मौत


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:रूदौली कोतवाली क्षेत्र में एक और महिला की जलकर संदिग्ध परिस्थितियों गम्भीर रुप से झुलसी महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी 
        रुदौली कोतवाली क्षेत्र शुजागंज चौकी अंतर्गत ग्राम नैपुरा में रविवार को  एक 25 वर्षीय महिला उषा पत्नी काशीराम ने अपने ही घर में आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिससे वह गम्भीर रुप से झुलस गयी सूचना पाकर शुजागंज चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रताप सिंह व भेलसर चौकी प्रभारी अंजेश सिंह अपने हमराहियों गौरव कुमार, जितेंद्र कुमार व दानवीर सहित ग्राम नैपुरा पहुंच कर भेलसर चौकी प्रभारी ने तत्काल आग से जलकर घायल हुई महिला को सरकारी पुलिस जीप से जिला चिकित्सालय फैजबाद पहुंचाया जहां इलाज के दौरान ही आग से बुरी तरह से जली महिला की मौत हो गई इस सम्बंध में चौकी प्रभारी शुजागंज अजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नैपुरा गांव में ऊषा पत्नी काशीराम 25 वर्ष ने किन्ही कारणों से खुद आग लगा ली सूचना पर नैपुरा गांव पहुंच कर आग से बुरी तरह झुलसी महिला को पुलिस जीप से सीधा जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई उन्होंने बताया कि मृतक महिला की लगभग डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी इस सम्बन्ध प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली जयवीर सिंह ने बताया कि महिला का इलाज लगभग 4 घंटे ज़िला अस्पताल में इलाज चला है मरने से पूर्व उक्त महिला ने खुद से आग लगाने की बात बताई थी फिरभी जाँच की जा रही है अभी किसी की ओर कोई तहरीर नहीं मिली अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे