Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

व्यापारी अपने अधिकारों के लिये लामबंद न हुये तो उनकी स्थिति और दयनीय हो जायेगी:अनूप शुक्ला


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । देश का व्यापारी कठिन दौर से गुजर रहा है। जी.एस.टी. सहित उस पर अनेक कर लाद दिये गये हैं और इंसपेक्टर राज के चलते वह कदम-कदम पर आर्थिक शोषण का शिकार हो रहा है। यदि व्यापारी अपने अधिकारों के लिये लामबंद न  हुये तो उनकी स्थिति और दयनीय हो जायेगी। यह प्रतिक्रिया प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने व्यक्त किया। वे सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये अनूप शुक्ल ने कहा कि पहले तो कहा गया कि एक देश एक कर लागू होगा किन्तु अभी तक जी.एस.टी. की जटिलताओं को दूर नहीं किया गया। बताया कि आगामी 8 अप्रैल को मोतीझील कानपुर में व्यापारी अधिकार रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में प्रमुखता से व्यापारी समस्याओं को उठाते हुये सरकार से समाधान की मांग की जायेगी। 20 हजार से अधिक व्यापारियों के      अधिकार रैली में पहुंचने का अनुमान है।
व्यापारी समस्याओं की विस्तार से जानकारी देेते हुये अनूप ने कहा कि मण्डी शुल्क को समाप्त कर जी.एस.टी. का केवल दो टैक्स स्लैब लागू किया जाय, ई-वे बिल की समय सीमा बढाया जाय, व्यापार आयोग और व्यापारियों से सम्बंधित सरकारी समितियों का गठन किया जाय, पेट्रोल, डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाय, ऐसे अनेक सवालों को लेकर प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल संघर्ष कर रहा है। 
प्रेस वार्ता से पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ ने प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अन्नू पाण्डेय, पिकूं चौधरी, दिलीप मिश्रा, शेखर श्रीवास्तव, महेश तिवारी, मनोज कुमार जायसवाल, स्वतंत्र जायसवाल, डा. मनोज श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे