सुनील उपाध्याय
बस्ती । वर्ष 2015 में पदोन्नति प्राप्त 368 अध्यापकों के वेतन भुगतान के आदेश के बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा चल रहा अनिश्चित कालीन धरना और शिक्षक नेता बाल्मीक सिंह का आमरण अनशन समाप्त हो गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह और डायट प्राचार्य आर.वी.एस. चौहान ने आमरण अनशन पर बैठे बाल्मीक सिंह को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। बीएसए ने वर्ष 2015 में पदोन्नति प्राप्त 368 अध्यापकों के कार्यभार ग्रहण तिथि से वेतन भुगतान का लिखित आदेश इस प्रतिबंध के साथ जारी किया कि सभी शिक्षक नोटरी बयान हल्फी प्रस्तुत करेंगे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों को परस्पर एकजुटता से यह जीत हासिल हुई है। कहा कि 27 सूत्रीय विन्दुओं मंें से एक प्रकरण का निस्तारण हो गया है। अन्य के लिये संघर्ष जारी रहेगा। बताया कि 21 मार्च को पदोन्नति प्राप्त 368 अध्यापक दिन में 10 बजे शिक्षक भवन पहुंचे जहां उनका नोटरी बयान हल्फी तैयार कराया जायेगा।
आन्दोलन समाप्ति के दौरान मंत्री शिव कुमार तिवारी, अभय सिंह यादव, शैल शुक्ल, राजकुमार सिंह, दिवाकर सिंह, कुसुम लता श्रीवास्तव, पुष्पलता पाण्डेय, महेश कुमार, रक्षाराम वर्मा, चन्द्रभान चौरसिया, त्रिलोकीनाथ, देवेन्द्र वर्मा, सन्तोष शुक्ल, प्रमोद तिवारी, अम्बिका पाण्डेय, सूर्य प्रकाश शुक्ल, ओम प्रकाश पाण्डेय, अभिषेक उपाध्याय, उर्मिला मिश्रा, प्रेमलता सिंह, राघवेन्द्र सिंह, शशिकान्त द्विवेदी, राम प्रकाश शुक्ल, प्रमोद पासवान, ओम प्रकाश आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ