Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक दिन की इंस्पेक्टर ने दिया बड़ा मैसेज: अपनी तरक्की में इतना समय लगा दें के दूसरे की बुराई का वक़्त ही न मिले


खुर्शीद खान
सुलतानपुर (यूपी). अपने समय की मशहूर फिल्म 'नायक' में अभिनेता अनिल कपूर के बतौर एक दिन सीएम के रोल को  हर किसी ने सराहा था। कुछ उसी अंदाज़ में यहां एक दिन की इंस्पेक्टर बनी वर्षा ने सबका दिल जीत लिया। थ्री स्टार लगी 
खाकी वर्दी पहन उसने पुलिस की हर ज़िम्मेदारी को बख़ूबी निभाया वहीं उसने मैसेज दिया कि एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था कि 'हम अपनी तरक्की में इतना समय लगा दें के हमें दूसरे की बुराई करने का वक़्त ही न मिले।' 
पुलिस और पब्लिक रिलेशन के लिये हुआ प्रोग्राम
-दरअस्ल शासन के निर्देश पर पुलिस और पब्लिक रिलेशन और प्राब्लम्स को साल्ट आउट करने के लिये जिले की वर्षा सिंह को लंभुआ कोतवाली का एक दिन का 
इंस्पेक्टर बनाया गया था। 
-वर्षा सिंह लंभुआ कोतवाली के गरएं गांव में स्थित रामदेहल महाविद्यालय की बीए पार्ट फस्ट की स्टूडेंट है। 
-उसे सुबह 9 बजे घर से लेने के लिये कोतवाली से गाड़ी गई, कुछ देर बाद वो कोतवाली के कैम्पस में थी और जब थ्री स्टार लगी वर्दी पहनकर वो एसएचओ की चेयर पर आई तो उसके फेस पर पुलिसिया झलक साफ देखनें को मिली। 
निपटाये इतने सारे काम
-एक दिन के इंस्पेक्टर का चार्ज लेते ही वर्षा ने पहले कोतवाली का मुआयना किया और दस्तावेजों को ठीक-ढंग से रखने के निर्देश दिये। 
-कोतवाली में फैली गंदगी पर हिदायत देते हुए, समाधान दिवस में आए कुछेक बैठी फरियादियों की शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया।
-जनता की जिम्मेदारियों को समझते हुए स्कूल जाकर बच्चों से रुबरु हुईऔर बच्चों को पुलिस की जिम्मेदारियों से अवगत कराया। 
-उसने इम्पार्टेंट काम से घर जाने के लिए परेशान मातहत सिपाही को तीन दिन की छुट्टी भी दिया।
यही नहीं क्षेत्र भ्रमण पर निकली रास्ते में जनता से मिलकर उनका हाल-चाल भी लिया। 
-इस दौरान रास्ते में वाहनों की चेकिंग लगाई, मानकों के विपरीत चल रहे कई वाहनों से 1600 रुपये का जुर्माना भी वसूला और कई गाड़ियों में लगी काली फिल्म भी उतरवाई। 
-उसने पुलिस मेस में कर्मियों के साथ भोजन भी किया। 
-अंत में कोतवाली की जीप देर रात वर्षा को घर तक छोड़ने भी गई।
-एसएचओ लम्भुआ धर्मराज उपाध्याय वर्षा के काम से काफी खुश नजर आए,  उन्होंने बताया कि वर्षा का चयन करके उन्हें खुशी महसूस हुई है। 
पुलिस की लाइफ है बहुत टफ
-पूरे दिन में ये सब निपटाने के बाद वर्षा ने अनुभव किया कि पुलिस की पोस्त बड़ी जिम्मेदारियों से भरी है। 
-वर्षा ने कहा कि मैं सोचतीं थी पुलिस कोई भी काम पन्चुऐलटी से क्यों नहीं करती? 
-आज जब हम इस पोजीशन पर आये जब ये वर्दी पहनीं तो पता चला वो तो 24 घंटे काम करते हैं हमारी जनता की सेवा करने के लिये। 
-अगर उसमें हम सहयोग नहीं कर रहे तो इसमें पुलिस की कोई ग़लती नहीं। 
पुलिस की लाइफ बहुत टफ है, क्योंकि उनको खानें का टाइम, सोने का टाइम बिल्कुल नहीं मिलता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे