Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शराबी के भड़काने से विवाहिता ने मिट्टीतेल डाल कर खुद को लगायी आग , गंभीर , रिफर


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद :पटरंगा थाना क्षेत्र में पति पत्नी के आपसी बिबाद में एक शराबी युवक के तूल पकड़ा देने से बिबाहिता ने खुद पर क्ररोसिन आयल ड़ालकर घर के अन्दर आत्महत्या करने का प्रयास किया शोर शराबा सुनकर जब तक ग्रामीण पहुच कर महिला को बाहर निकालते तब तक महिला बुरी तरह से झुलस चुकी थी ग्रामीणों की सूचना पर ड़ायल 100 व हल्का पुलिस मौके पर पहुच कर ऐम्बुलेंस की मदत से सीएचसी रुदौली ले गये जहॉ पर हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है 



       मामला सरायं अहमद ग्राम सभा का है बताया जाता है कि रीतू रावत पत्नी सुरेन्द्र रावत 26 पति पत्नी है सुरेन्द्र लगभग एक माह पहले सऊदी अरब से नौकरी करके वापस गॉव आया था तभी से दोनो के बीच अबैध सम्बंधों को लेकर अक्सर टकरार होती थी प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो शुकवार को रीतू ने पति सुरेन्द्र पर दूसरे के बीच में अबैध सम्बंध होने का आरोप लगाया जिसे लेकर कहा दोनो मे कहा सुनी हुई और टकरार भी हुई जिसके बाद सुरेन्द्र घर छोड़कर खेत चला गया खेत पहुचने के आधा घंटा भी नही बीता कि किसी ने पत्नी के जलने की सूचना दी घर पहुचने पर सुरेन्द्र ने घटना की जानकारी डायल 100 को दी जिसके बाद ड़ायल 100 व हल्का एसआई अजय यादव हमराही उमेश सिंह पहुच कर महिला को ऐम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली ले गये जहा पर बिबाहिता की हालत नाजुक देख ड़ाक्टर मदन बरनवाल ने जिलाअस्पताल रेफर कर दिया है जहा पर हालत निराशा जनक बनी हुई है 
    वही सीएचसी पर मौजूद ग्राम प्रधान रामनाथ रावत,फूलचन्द्र,जगन्नाथ,मजीद अहमद,बलदेव,श्रीराम व कधई ने बताया कि बुरी तरह से झुलसी बिबाहिता ने पुलिस व ड़ाक्टर को दिए गये बयान में बताया कि हमारे और पति के बीच जो बिबाद था बिबाद के बाद वह खेत चला गया तब तक शराब के नशे मे किशन लाल पुत्र कधई पहुचे और हमें भड़का दिया और मै आवेश में आकर खुद पर क्ररोसीन डालकर आग लगा ली पापी ने मेरा पूरा परिवार नष्ट करा दिया है इस बाबत में हल्का प्रभारी अजय यादव ने बताया कि महिला खाना बनाते खुद को आग लगाने की बात कही उक्त बातों को खारिज करते कहा महिला बोलने के हालत में नही है मैं शुरु से साथ में हू घटना की सूचना पाते ही सीओ अरबिंद चौरसिया घटना स्थल का निरीक्षण किया 
   
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे