अमरजीत सिंह
फैजाबाद:पटरंगा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रविवार की शाम हुए अपहरण के बाद दुराचार के मामले में सीओ की सक्रियता के बाद हरकत में आई पटरंगा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है फिरहाल एतिहात के तौर पर गुरुवार को भी गांव में पुलिस बल तैनात रहा
बताते चले थाना क्षेत्र से 25 मार्च की शाम गांव के ही दो मनचलों ने शौंच करने गई बालिका को जबरन बाइक पर बैठाकर अगुवा किया युवकों ने इस बालिका को बाराबंकी ले गए जहां उसके साथ जबरन मुंह काला करने के बाद उसी दिन मध्य रात्रि उसे गांव के समीप एक धर्म स्थल पर छोड़ फरार हो गए पीड़िता के परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत बुधवार को पटरंगा पुलिस से की लेकिन थानेदार ने मामले को टकराते हुए पीड़ित को दूसरे दिन सुबह आने की बात कहकर वापस कर दिया गया मामला जब सीओ के संज्ञान में आया तो उन्होंने स्वयं पीड़िता के घर पहुंचकर जानकारी हासिल कर और घटनास्थल का निरीक्षण कर इलाकाई पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया साथ ही गांव में पुलिस बल तैनात कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया सीओ अरविन्द चौरसिया के बाद हरकत में आई पटरंगा पुलिस को अंततः सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को मामले में आरोपित तीन लोगों में से दो लोग सोएब ऊर्फ लाली व अरमान ऊर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया सीओ अरविन्द चौरसिया ने बताया मामले दो लोंगो को गिरफ्तार किया है जिन्हें कल जेल भेजा जाएगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ