अमरजीत सिंह
फैजाबाद:मवई ब्लाक के ग्राम पंचायतों में राज्यवित्त और चौदहवाँ वित्त में जमकर घपलेबाजी की गई बिना अनुमोदन और प्रस्ताव बनाए लाखो का वारा न्यारा कर दिया गया लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे रहे वही जब कुछ बीडीसी और ग्राम प्रधानों ने ब्लाक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी को यह जानकारी दी तो ब्लाक प्रमुख भी हैरत में पड़ गए दरअसल कई गांवों के पंचायत सचिव ने ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर चेक पर करवाकर खाते से धनराशि तालाबो में पानी भरवाने और हैण्डपम्प रिबोर के नाम पर हजम कर गए कई ग्रामीणों द्वारा मांगी गई जनसूचना का भी जबाब अभी तक नही दी गई जब ब्लाक प्रमुख मवई राजीव तिवारी ने अचानक ब्लाक पहुच कर जब बीडीओ और सहायक विकास अधिकारी को तलब किया और संबंधित प्रकरण में फाइलों को दिखाने की बात की तो वे बगले झांकने लगे और ब्लाक प्रमुख की बातों को अधिकारी टालते नजर आए बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ब्लाक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में राज्यवित्त और चौदहवाँ वित्त के धन में जमकर धांधली की किए जाने की शिकायत और जनसूचना मांगने पर जबाब न मिलने की कई लोगो से मिली थी जिसके सम्वन्ध में अधिकारियों से बातचीत की जा रही थी उन्होंने कहा कि यदि गांवो में घपला सामने नजर आएगा तो मामले की जांच करवा कर दोषियों पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा ब्लाक प्रमुख के इस रवैया के बाद ग्राम पंचायत से जुड़े अधिकारियों में हड़कम्प मचा हुआ है वही कई गांवों में आनन फानन में हैण्डपम्प की रिबोर आदि कार्य तेजी से शुरू हो गए हैं


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ