Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खड़े ट्रक में घुसी टवेरा, तीन मरे व तीन गंभीर



मनीष ओझा
प्रतापगढ़।लखनऊ-वाराणसी हाईवे में देर रात ढाबे के पास खड़ी ट्रक में टवेरा अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के कर्वी गांव निवासी राजू श्रीवास्तव (55), अपने रिश्तेदार ईशांत श्रीवास्त्व (20) निवासी बांदा नगर कोतवाली, अर्पण (18) पुत्र अमरेश निवासी कर्नलगंज फूलपुर इलाहाबाद, रजनी श्रीवास्त्व (50) पत्नी अमरेश, राजू शर्मा (45) निवासी फूलपुर इलाहाबाद व ड्राइवर अख्तर अली (30) के साथ रविवार रात लखनऊ के गोमती नगर स्थित भांजी अंशिका की तिलक चढ़ाने गए थे। देर रात सभी लोग वापस लौटते हुए वाराणसी की ओर जा रहे थे। फतनपुर बाजार से पहले स्थित ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर उनकी टवेरा पीछे जा घुसी। हादसे में ईशांत, अर्पण व राजू की मौके पर मौत हो गई। देर रात स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल अख्तर अली, रजनी व राजू शर्मा को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल से डाक्टरों ने तीनों घायलों की हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे