Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुक़दमा दर्ज


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरिस्ता गांव के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा पीड़ित की बाइक चोरी किये जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिले के मान्धाता थाना के अंर्तगत पीपरपुर ढ़ेमा निवासी राजकुमार पटेल ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती गुरूवार की रात करीब दस बजे वह कोड़रा मादूपुर गांव मे गया हुआ था। वापस लौटते समय रात्रि करीब दस बजे बरिस्ता गांव के समीप वह सड़क पर अपनी बाइक खड़ी कर शौच के लिये चला गया। लौटकर वापस आया तो बाइक नदारद मिली। पीड़ित ने तहरीर मे कहा है कि बाइक की डिग्गी मे उसका पर्स तथा जरूरी कागजात एवं एटीएम कार्ड भी बदमाश उड़ा ले गये। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे