सुनील उपाध्याय
बस्ती । गरीबों को निःशुल्क रसोई गैस उपलब्ध कराने की कड़ी में शुक्रवार को विस्तारित प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत शहर के तुरकहिया शिवनगर मोहल्ले में शिविर लगाकर सहज भारत गैस सर्विस की ओर से 33 लाभार्थियों में निःशुल्क गैस सिलेन्डर, चूल्हा वितरित किया गया। लाभार्थियों में अन्त्योदय कार्ड धारक और अनुसूचित जाति की महिलायें शामिल रहीं।
इस अवसर पर भाजपा नेता महेश शुक्ल ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की पहल से योजनाओं का लाभ जिस प्रकार से गरीबों की चौखट पर पहुंच रहा है, ऐसा किसी ने सोचा तक नहीं था। भाजपा जिला महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि एक समय था जब गैस के लिये लाठियां खानी पड़ती थी किन्तु केन्द्र की सरकार ने एक बड़ी समस्या का समाधान करके उदाहरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम को पं. सरोज मिश्र, अयोध्या प्रसाद, उमाकान्त और सभासद दिनेश गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया।
सहज भारत गैस सर्विस के श्रीमती गीता चन्द्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप लाभार्थियों में घरेलू गैस का वितरण किया गया। गरीबों को जब घरेलू गैस सिलेन्डर मिले तो उनके चेहरों पर मुस्कान थी। अजय कुमार, धु्रव चन्द्र, फूलचन्द्र, आदि ने कार्यक्रम संयोजन में योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ