Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दूसरे दिन भी जारी रहा बैंक कर्मचारियों का हड़ताल,2 दिनों में 150 करोड़ से अधिक का ब्यवसाय हुआ प्रभावित


अखिलेश्वर तिवारी

बैंक बंद होने से उपभोक्ताओं को हुई भारी परेशानी


बलरामपुर: ।। जिले में अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के दूसरे दिन ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के आवाहन पर  यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियस के बैनर तले दूसरे दिन भी सभी राष्ट्रीयकृत बैंक व ग्रामीण बैंक एवं जिले के सभी प्राइवेट बैंक के कर्मचारी अपनी शाखाओं में ताला बंद करके पूरे दिन अनशन एवं धरने पर बैठे रहे। बैंक कर्मियों के  हड़ताल पर चले जाने से आम जनमानस को  काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है वहीं  लगभग 150 करोड़  के कारोबार  प्रभावित रहा। यूनाइटेड फोरम आप बैंक यूनियन के बैनर तले धरने का नेतृत्व करते हुए एआईबीईए के जिला महामंत्री संजय कुमार शुक्ला ने कहा कि जन धन से मुद्रा लोन होते हुए फसल ऋण माफी तक सारे बैंकों में रात के 2 बजे तक बैठकर काम किया उसके बाद सरकार की संस्था भारतीय बैंक संघ आईबीए दो प्रतिशत जैसी तुच्छ वेतन वृद्धि का प्रस्ताव करती है, जो निंदनीय है । सभी बैंक साथियों पर थर्ड पार्टी प्रोडक्ट्स बेचने पर जोर दिया जाता है जो बैंकर उत्पीड़न है । शीघ्र ही 11वां बाइपरटाइप लागू करने की उन्होंने मांग की, जिससे बैंकर के वेतन एवं सेवा भरत्तों में तत्काल पर्याप्त समुचित वृद्धि हो सके। धरने को  संबोधित करते हुए एसबीआई के क्षेत्रीय सचिव डीपी शर्मा ने कहा की एंप्लाइज एसोसिएशन ने सभी लंबित मामले के शीघ्र निस्तारण हेतु 11वे वेतन समझौते पर जोर दिया है । एआईबीए अध्यक्ष सीताराम यादव ने कर्मचारी अधिकारी एकता पर जोर देते हुए कहा कि हमारी यूनियन और सरकार के बीच सीधी वार्ता होनी चाहिए । ऑफिसर एसोसिएशन बलरामपुर के प्रमुख वकील यादव ने स्केल 7 के अधिकारियों को 11वे बाइपर टाइप शामिल करते हुए उनके लिए भी कार्य के घंटे निर्धारित करने की मांग की । मौजूद सदस्यों ने विचार व्यक्त करते हुए बैंक शाखाओं में आधार बनाने आउटसोर्सिंग पर कड़ा विरोध किया । सभी शाखाओं में 3 से 6 हजार प्रतिमाह कार्य करने वालों को तत्काल समायोजित करने की मांग की, 11वे बाइपरटाइप मे  जिसमें आईबीए शीघ्र पूरा करें। उन्होंने कहा कि यदि मांगे हमारी नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। जिसमें शाखा एटीएम ऑनलाइन बैंकिंग समेत सभी सेवाओं को ठप कर दिया जाएगा।
 इस अवसर पर रामनरेश त्रिपाठी, राजेश्वरी देवी,  पुनीत कनौजिया,  रूप बहादुर  ,सौरभ, धीरेंद्र , अनुज, आदित्य, प्रशांत सिंह, प्रमोद कुमार, जब्बार , मनीष श्रीवास्तव ,राहुल ,राजेंद्र मजीद, मदन गोपाल ,ब्रम्हाजी, माता प्रसाद  आदि सैकड़ों बैंक कर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे