अमरजीत सिंह
फैजाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र के कैथी बालू घाट राम भरोसे चल रहा है यहा पर वर्चस्व का जंग जारी है मानक के बिपरीत खनन व बालू भरने से लेकर पैसे की लेनदेन व ट्रक्टर ट्राली आगे पीछे करने आदि को लेकर अक्सर दोनों ठेकेदारों के गुर्गों में तनातनी का अकसर माहौल बना रहता है और मामूली सी बात मे मारपीट होने लगती है
वही ग्रामीणों को आशंका जाहिर की है कि आये दिन की यह मारपीट किसी दिन बड़ी घटना बन सकती है जिस पर स्थानीय पुलिस को अंकुश लगाने की आवश्यकता है ऐसे ही मंगलवार को रूपये के लेन देन को लेकर दो ठेकेदारों के गुर्गे आपस में भिड़ गये और जम कर मापीट हुई जिसमें कई लोग घायल हो गये सूचना पर पहुची पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगो को पकड़ कर कोतवाली ले आयी सूत्रो के अनुसार कैथी से महंगू का पुरवां तक का बालू घाट अरबिन्द तिवारी व कैथी से बरई तक का घाट डीटी सिंह के नाम खनन विभाग से लाइसेंस जारी हैद बताते हैं कि मंगलवार की दोपहर दोनों पक्ष रुपये की लेनदेन को लेकर आपस मे भिड़ गये जिसमें कई लोगों को चोटें आयी सूचना पर दलबल के साथ पहुचे शुजागंज चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा आधा दर्जन से अधिक लोगो के पकड़ कर कोतवाली ले आये चौकी प्रभारी ने बताया कि अरबिन्द तिवारी के पक्ष से बिशाल शुक्ला, रोहित,अरु ण तिवारी निवासी मिल्की पुर व पप्पू पाण्ड़ेय निवासी कैथी व दूसरे पक्ष से कांग्रेसी नेता बलराम यादव,कल्पे यादव व एक अन्य को पकड़ कर कोतवाली लाया गया है कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है लेकिन पुलिसा ने पाबंद करते हुए सभी का शान्ति भंग में चलान कर दिया
वही अबैध मिट्टी व बालू खनन के बिषय में पुलिस बिभाग के स्थानीय जिम्मेदारों से बाद की गयी तो वह बड़े अधिकारियों पर थोपते हुए कहा कि हम को इससे कोई लेना देना नही है यह मामला खनन व राजस्व का है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ