अखिलेश्वर तिवारी
अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
बलरामपुर ।। प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों पर शिकंजा कसने का फरमान जारी कर चुकी है वही जनपद बलरामपुर में बीच-बीच में हो रही घटनाओं से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं । ताजा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सिसई का है जहां पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने पुलिस के इन्फार्मर चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी और इसकी खबर घरवालों को सुबह उठने पर हुई । घरवालों की माने तो मृतक राजेंद्र कुमार घर के बाहर हाते में सोया हुआ था और उसके पिता राम सागर घर के बरामदे में सोए थे ।
 |
| रोते विलखते परिजन |
रात के लगभग 2 बजे अज्ञात बदमाशों ने राजेंद्र के कनपटी पर रिवाल्वर रखकर गोली मार दी और आराम से फरार हो गए । घर के लोग जब सुबह उठे तो राजेंद्र को खून से लथपथ हालत में पाए और आनन-फानन में उसे जिला मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचाया परंतु तब तक राजेंद्र की मौत हो चुकी थी । सूचना पाते ही घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह व सियो सिटी ओपी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया ।
 |
| फ़ाइल फोटो :मृतक राजेंद्र यादव |
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक राजेंद्र यादव उनके विभाग में ग्राम सिसई से चौकीदार मनोनीत थे और उसकी हत्या अज्ञात बदमाशों द्वारा बीती रात कर दी गई है । मृतक के भाई आनंद प्रकाश उर्फ दद्दू की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है और अतिशीघ्र हत्यारों की गिरफ्तारी भी करा ली जाएगी । मृतक राजेंद्र अपने घर घर का सबसे बड़ा बेटा था उससे छोटे तीन भाई थे जिनमें से दो की शादी हो चुकी है तथा एक की अभी शादी भी नहीं हुई है । उसके 3 लड़कियां तथा एक लड़का भी है जिनमें से कॉलेज रोटी की शादी अभी हो पाई है । घटना के बाद से बूढ़े मां बाप तथा पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ