डॉ ओपी भारती
गोंडा: वजीरगंज क्षेत्र के चंदापुर में विधायक के चौपाल में शिकायतों से घबरा कर एडीओ पंचायत, गांव के सचिव मौके से भाग खड़े हुए। नाराज विधायक ने प्रकरण गंभीर बताते हुए कड़ी कार्यवाही कराने की बात कही।
ग्राम स्वराज अभियान में जनता की सरकार जनता के द्वार के तहत जनप्रतिनिधियों को गाँवो में रात्रि प्रवास कर उनकी समस्याओं की जमीनी हकीकत समझकर निस्तारित करना है। इसी क्रम में तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने चंदापुर कोर्ट के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगा कर आम जनता की शिकायत सुनी। बड़ी संख्या में लोगों ने राशनकार्ड, पेंशन,आवास, शौचालय, विजली, सड़क आदि समस्याएं गिनाई। सबसे ज्यादा शिकायत शौचालय के प्रोत्साहन राशि के भुगतान, परिवार रजिस्टर नकल, एव सचिव के गांव में न आने को लेकर आई। सचिव की लापरवाही का आलम ये था कि वे गांव के एक आम आदमी को प्रोत्साहन राशि के 10 चेक विधायक तक पहुचाने को कहकर मौके से चले गये। एडीओ पंचायत घनश्याम पांडेय भी मौके पर नदारद रहे ।
ब्लाक के किसी जिम्मेदार कर्मी के चौपाल में मौजूद न होने पर विधायक ने चेक बांटने से इनकार कर दिया और नायब तहसीलदार से रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने का निर्देश दिए। साथ ही 3 सदस्यीय समिति बना कर समस्या निस्तारण का निर्देश दिया। विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये जनता की सरकार है इसकी सम्पूर्ण योजनाएं गांव के गरीबों के लिए है। जो शतप्रतिशत उन तक पहुचेंगी इसमें बाधा बनने वालों को बक्सा नही जाएगा। चाहे ओ कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। उपस्थित लोगों ने छुट्टा जानवर, मिल द्वारा रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने का सर्वे न करना, गन्ना भुगतान, रास्ते एवं पट्टे की जमीन का अतिक्रमण आदि समस्याएं प्रमुखता से उठी। जिसे विधायक ने खुद या प्रशासनिक स्तर से निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। चौपाल में 10 लाभार्थियों को निःशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन बांटे गए। इसके पश्चात सभी ने गांव में राजेश कनोजिया के यहां सामूहिक भोज किया। विधायक ने रात्रि प्रवास गांव में किया। सुबह उन्होंने प्राथमिक विद्यालय की सफाई एवं चाय पीने के पश्चात गांव से रवाना हुए। संचालन मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय ने किया। चौपाल में क्षेत्राधिकारी कृष्णचन्द्र सिंह में नायब तहसीलदार इश्वेन्द्र कुमार,स्वास्थ्य विभाग डॉ अमित कुमार, पशुपालन के डॉ आरएस मिश्र, सुभाष तिवारी, जनार्दन मिश्र, रघुवर दयाल तिवारी, रामचंद्र प्रजापति,धर्मेंद्र पांडेय, हरिकेश, अंजनी, कमलेश पांडेय, सूर्यलाल दुवे, सूबेदार शुक्ल , अनुज, मोनू, आदि तमाम भाजपाई मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ