Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज के शोभापुर में संवेदनहीनता की पराकाष्ठा हुई पार


डॉ ओपी भारती 
ड्राइवर और खलासी पिकअप में फस कर जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे और ग्रामीण मुर्गियो को लूटने में लगे रहे। 
गोण्डा:गोण्डा फैज़ाबाद राजमार्ग की 4 मई की अलसुबह मनहूसियत से भरी रही, एक के बाद एक एक्सीडेंट की खबर आती रही।तड़के सुबह पता चला कि गोण्डा फैजाबाद राजमार्ग पर अचलपुर के पार डीजे वाली गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है,जिसमे दो के मरने के साथ तीन के घायल होने की खबर मिली, वही दूसरी घटना नवाबगंज के शोभापुर गाँव के पास घटी जिसमे ट्रक और मुर्गियो से भरी पिकअप में आमने सामने भिडन्त हो गई है जिसमे पिकअप ड्राइवर और खलासी की मौत हो गयी।
घटना स्थल पर पहुचने  देखा कि वहाँ की दृश्य बाद ही हृदयविदारक था, मुर्गियो से लदे पिकअप के ड्राइवर और खलासी ट्रक से हुए जोरदार टक्कर में पिकअप में बुरी तरह फस कर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे , हालांकि जिंदगी पर मौत भारी पड़ी , खलासी और ड्राइवर जिंदगी हार चुके थे, लेकिन वाह रे शोभापुर के लोगो की इंसानियत!!कहने को तो इंसान थे पर पता नही कब की इंसानियत मर चुकी थी। लोग पिकअप में फंसे ड्राइवर और खलासी को बचाने के बजाय मुर्गियो को लूटने में मस्त थे, और इंसानियत मर रही थी।
घटना गोण्डा फैज़ाबाद राजमार्ग पर  नवाबगंज के शोभापुर के पास तड़के सुबह लगभग तीन बजे की है।बिहार राज्य के गोपालगंज अन्तर्गत बुलवंत सागर  निवासी मैनुद्दीन पुत्र अब्दुल (40) तथा वहीं के कुचायनगंज निवासी  मुकेश उर्फ गुड्डू पुत्र मनोज (30) पिकअप नं0 - BR 28 G 8619 यूपी के बहराइच जिले से मुर्गियां लाने गये थे। मैनुद्दीन और मुकेश दोनों पिकअप में मुर्गियां भरकर बिहार जा रहे थे । 4 मई शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे तेज़ रफ्तार पिकअप जब गोण्डा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के छतईपुरवा शोभापुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक - UP 70 FT 8083 को अचानक सामने देखकर पिकअप चालक संतुलन खो बैठा और दोनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे पिकअप के परखच्चे उड़ गए। ट्रक और पिकअप की भिड़ंत को सुनकर दूर दराज से लोग आ गए मगर घटना स्थल से महज तीन किमी की दूरी पर नवाबगंज थाना है, जहाँ से पुलिस को आने में 2 घंटे लग गए। समय से यदि पुलिस पहुँच कर राहतकार्य में लग जाती तो शायद मौत जिन्दगी से हार जाती मगर ऐसा नही हो पाया।इस घटना ने सक्रियता का दम्भ भरने वाली पुलिस की लापरवाही को भी उजागर किया है। हालांकि देर से ही पहुची ने काफी मसक्कत करने के बाद पिकअप में फसे ड्राइवर और खलासी को बाहर निकाला।इस दुर्घटना में ट्रक के ड्राइबर को भी मामूली चोट आयी, पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज कर इलाज कराया।

थानाध्यक्ष  अनिल सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों शवों का पंचनामा भरा जा रहा है। मृतकों के घरवालों  का इंतजार है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे