शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । गरीबों व असहायों के लिए स्थापित संस्था एक नई उड़ान के आयोजकत्व में शुक्रवार को संस्था की अध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय वराछा विद्यालय में पहुंचे संस्था के सदस्यों में गरीब व असहाय बच्चों को उनकी जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराकर उनके हौसले को अफजाई किया । इस मौके पर विद्यालय के बच्चों को एक नई उड़ान संस्था की ओर से जहां पर गरीब व असहाय बच्चों को चप्पल और जूते उपलब्ध कराए गए वहीं लोगों के प्यास बुझाने के लिए घड़े की व्यवस्था की गई ।
इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता ने कहाकि समाज सेवा ही सबसे बढ़कर कार्य है। जो व्यक्ति समाज सेवा के कार्यों में भाग लेता है वह अच्छे कर्मो का भागी होता है। श्रीमती गुप्ता ने उपास्थित लोगों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़कर सहयोग देनें की अपील की । कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य नसीम फतमा, पूर्णिमा त्रिपाठी, प्रीती लता मिश्र, रंजू पाण्डेय, बृजेश मिश्र, सुषमा सिंह, दिव्या मिश्र, नीता, रामउजागिर, अनीता तिवारी व सस्था की ओर से अशोक कुमारी, आरती, सुभा सहित कई लोग मौजूद रहें ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ