अमरजीत सिंह
तहसीलदार सहित अन्य राजस्व कर्मी हुए कार्यालय में क़ैद
फ़ैज़ाबाद:मुंसिफ कोर्ट की स्थापना के लिए तहसील प्रशासन द्वारा उपयुक्त भूमि का प्रस्ताव न भेजे जाने की सूचना को लेकर अधिवक्ताओं ने आज तहसील कार्यालय के दोनों गेट पर ताला जड़ दिया वकीलों ने तहसील प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए एसड़ीएम द्वारा गलत रिपोर्ट लगाने से वकीलों में जबरदस्त रोष व्याप्त है मौके पर कोतवाल जयवीर सिंह व चौकी प्रभारी बिनोद सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही अधिवक्ताओ को आक्रोशित देख सीओ अमर सिंह ने किनारा कसा तालाबंदी के दौरान तहसीलदार सहित कई कर्मचारी कार्यालय में कैद रहे वकीलों ने आज सुबह 10 बजे जैसे ही तहसीलदार राम जनम यादव ने अधिवक्ताओं को बताया कि मुंसिफ कोर्ट की स्थापना के लिए तहसील प्रांगण में स्थित गाटा संख्या 1303 के बजाय खैरनपुर की गाटा संख्या 27 का प्रस्ताव भेजा गया है इस सूचना पर तहसील के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और एकजुट होकर तहसील प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए तहसील के दोनों गेट पर ताला लगा कर तहसील गेट पर ही धरने पर बैठ गए।स्थिति बिगड़ते देख तुरन्त कोतवाल रूदौली जयवीर सिंह व् चौकी इंचार्ज भेलसर विनोद कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं को समझा बुझा कर शान्त कराया परन्तु अधिवक्ता किसी ज़िम्मेदार अधिकारी के आने तक तालाबंदी व् धरना पर बैठने पर अड़े रहे वहीँ सीओ रूदौली की गाड़ी अधिवक्ताओं का आक्रोश देख वापस जाती देखी गयी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व् ज़िलाधिकारी को होने पर डीएम ने एडीएम प्रशासन शिवकुमार शर्मा को अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा एडीएम प्रशासन ने रूदौली तहसील पहुंचकर क्षेत्राधिकारी के साथ अधिवक्ताओं से पूरी स्थिति की जानकारी लेकर अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मण्डल के साथ प्रस्तावित दोनों नम्बरान का स्थलीय निरीक्षण किया एडीएम प्रशासन ने अधिवक्ताओं को समझा बुझाकर शान्त कराया और अधिवक्ताओं से मांगपत्र लेकर ज़िलाधिकारी को अवगत कराकर बार के अध्यक्ष राम भोला तिवारी व् ज़िला बार के अध्यक्ष से डीएम से वार्ता का समय निर्धारित कराने की बात कही।उसके बाद ही अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर तहसील गेट का ताला खोला वहीँ बार के अध्यक्ष राम भोला तिवारी,संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोरख नाथ तिवारी व् पूर्व अध्यक्ष अफसर रज़ा रिज़वी ने बताया कि तहसील रूदौली के सभी न्यायालयों का बहिष्कार जारी रहेगा बता दे कि इस मुद्दे को लेकर पिछले एक पखवाड़े से तहसील रूदौली के अधिवक्ता आंदोलित है।धरने में अली हैदर,गया शंकर,रमेश सिंह,वेद तिवारी,राम रतन यादव,मो फहीम खान,कुलभूषण यादव,अब्दुल जब्बार,गोविन्द प्रताप सिंह,अयाज़ अहमद,बालेन्द्र सिंह,रमेश तिवारी,कमरुद्दीन,देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता शामिल रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ