अमरजीत सिंह
फैजाबाद:कोतवाली रुदौली अन्तर्गत गोहन्ना गांव में हुए आठ वर्षीय बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने अपनी पड़ताल तेज कर दी है कोतवाल जयबीर सिंह यादव की माने तो उनके हाथ कुछ अहम सुराग लगे है जिसके सहारे वे अपनी जांच बढ़ाते हुए पुलिस हत्यारों के करीब है उन्होंने बताया कि वे शीघ्र ही इस हत्याकांड का खुलासा करेंगे
उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट की कार्बन कॉपी अपठनीय है इसलिये अभी मौत की वजह स्पष्ट नही है इन्होंने ये भी कहा कि वर्कआउट में देरी भले हो जाये पर असली कातिल बच नही पाएंगे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हत्या में हाथ किसी का भी हो लेकिन मृतक के आंख निकालने व कान कटने की बात महज अफवाह है इन्होंने बताया मृतक बालक के गले मे काले निशान के अलावा पूरे शरीर मे कोई निशान नही था बताते चले गोहन्ना गांव में एक आठ वर्षीय बालक चार दिन से लापता था।जिसकी गुमशुदगी भी रुदौली कोतवाली में दर्ज है।चार दिन बाद उस बालक का शव कुएं से बरामद होने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट को धारा 302 में तरमीम किया गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ