Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सतर्क रहिए! मौसम विभाग ने चेताया , आ सकता है 5 मई को भयंकर तूफान !


डॉ ओपी भारती 
गोण्डा:-लखनऊ मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भयंकर तूफान आने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 मई को भयंकर तूफान आने की आशंका है। बता दें कि बुधवार शाम आए तूफान से पूरे राज्य में भारी तबाही हुई है। उत्तर प्रदेश में ही तूफान की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 60 के पार चली गई है।
 
मौसम विभाग ने गुरुवार को जारी चेतावनी में कहा है कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 5 मई को आंधी तूफान आने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, एटा, अलीगढ़, मथुरा, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफफरनगर, मुरादाबाद और बिजनौर में तूफान आ सकता है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे