चढ़ावें में आया आठ लाख, रामलला को जन्मोत्सव के लिए नहीं मिले 51 हजार : पुजारी सतेंद्र दास
अयोध्या रामजन्मभूमि के पुजारी सत्येन्द्र दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र
मण्डलायुक्त है रामजन्मभूमि के रिसीवर, पत्र में होली, दीपावली, विजयदशमी में बजट न आवंटित करने का जिक्र
वासुदेव यादव
अयोध्या। फ़ैज़ाबाद: श्री रामजन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला को आठ लाख रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ। परन्तु इस उत्सव को मनाने में खर्च हुए 51 हजार में रिसीवर के द्वारा 42 हजार ही स्वीकृत किया गया। इन शब्दों जिक्र रामजन्मभूमि के पुजारी सत्येन्द्र दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे अपने पत्र में किया है।
पुजारी सत्येन्द्र दास अपने पत्र में लिखते है कि रामजन्मभूमि पर प्रभु राम का जन्मोत्सव अत्यंत भव्यता से होना चाहिए था। इसमें 51 हजार का व्यय आया परन्तु रिसीवर के द्वारा 42 हजार रुपये ही स्वीकृत किया गया। रामजन्मोत्सव के दौरान 15 दिन अवधि में रामलला को करीब आठ लाख का चढ़ावा प्राप्त हुआ। होली, विजयदशमी, और दीपावली जैसे पर्वो में रामलला के नाम से कोई बजट का आवंटन नहीं किया जाता है। जबकि रामलला के प्रति वर्ष 75 लाख से 1 करोड़ रुपये की चढ़ोत्तरी मात्र बैंक की शोभा बढ़ाने तक रह गयी है। इस पत्र से सूबे व जिले में हड़कम्प मच गया हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ