Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एएमयू में हो रही हैं देश विरोधी गतिविधियां : सांसद


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूनियन हाल में लगाए गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना के चित्र को लेकर हो रहे बवाल पर बयानबाजी लगातार जारी है । आज बलरामपुर के भाजपा सांसद दद्दन मिश्रा ने एएमयू को लेकर एक बड़ा बयान दिया और कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना देश के बंटवारे के जिम्मेदार हैं और उनका समर्थन करने वाले कभी देशभक्त नहीं हो सकते । अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में देश विरोधी गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है और यहीं पर देश विरोधी तत्वों को तैयार किया जाता है ।

एक देशद्रोही के चित्र के लिए कुछ लोगों के अंदर इतना प्रेम उमड़ रहा है । कुछ इसी प्रकार की बात तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने भी कही । उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना देशद्रोही थे और देश के बंटवारे के जिम्मेदार हैं । उन्होंने कहा कि जिन्ना के तस्वीर को एम यू के यूनियन हाल से तुरंत हटाया जाना चाहिए । सांसद दद्दन मिश्रा तथा विधायक कैलाश नाथ शुक्ला जिला मुख्यालय स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर आद्य पत्रकार देवर्षि नारद के जयंती समारोह अवसर पर आयोजित गोष्ठी में भाग लेने पहुंचे थे और उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय यूनियन हाल में लगाए गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना के तस्वीर पर चल रहे बवाल पर अपने बयान सवालों के जवाब में दिए हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे