सुनील उपाध्याय
बस्ती । विश्व योग दिवस को भव्यता मनाये जाने की तैयारियां जोरों पर है। आगामी 21 जून को होने वाले योग शिविरों को सम्पन्न कराने के लिये रविवार को तुरकहिया स्थित सुपर किड्ज एकेडमी में बस्ती मण्डल के जिला संयोजकों को आई.एन.ओ. द्वारा जारी नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपा गया।
आई.एन.ओ. के राष्ट्रीय संयोजक डा. नवीन सिंह ने बस्ती से डा. सौरभ तुलस्यान, कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, सिद्धार्थनगर के डा. तेजस यादव, सालिक राम चौधरी, संतकबीर नगर के मनोज कुमार उर्फ देवव्रत आर्य को जिला संयोजक प्रमाण-पत्र देते हुये बताया कि आयुष मंत्रालय के सहयोग से समूचे देश के विभिन्न हिस्सों में विश्व योग दिवस पर 7 हजार 500 सौ कार्यकर्ताओं के माध्यम से योग शिविर लगाये जायेंगे। 25 लाख लोगों को योग कराने का लक्ष्य है। उन्होने जिला संयोजकों से अभी से जुट जाने का आवाहन करते हुये कहा योग से अनेकों रोग दूर होते हैं। यह आवश्यक है कि विशेष रूप से विश्व योग दिवस को ऐतिहासिक रूप से मनाया जाय।
प्रमाण-पत्र वितरण अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश शुक्ल ने कहा कि योग हमारी संस्कृति में रचा बसा है जिसे नई पीढी भूलती जा रही है, ऐसे में हम सबका दायित्व है कि योग के विस्तार में अपना योगदान दें। राजेन्द्रनाथ पाण्डेय, जे.पी. सिंह आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ