Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व प्रधान के हत्यारोपियो की ग्रिफ्तारी को लेकर प्रधानसंघ मनकापुर ने उठाई आवाज


गोण्डा।बुधवार को प्रधान संघ के अध्यक्ष राघुनायक द्विवेदी व मंत्री अवधेश उपाध्याय के अगुवाई में ब्लाक परिसर में ग्राम प्रधानो की एक बैठक कर बीते दिनो नरायनपुरग्रंट के पूर्व प्रधान आनंद प्रसाद शुक्ल को श्रदांजली अर्पित कर दो मिनट मौन रखा।
प्रधानसंघ ने की मांग 
बैठक में नरायनपुर ग्रंट के पूर्व प्रधान व प्रतिनिधि आनंद प्रसाद शुक्ला की बीते दिनो घर के कुछ दूरी पर गोली मार कर हत्या किये जाने व नामजद अरोपियो के गिरफ्तारी न किये जाने पर एक स्वर में निंदा की गयी और अरोपियो द्वारा परिजनो को जान-माल की धमकी व परियोजनो की सुरक्षा प्रदान करने की मांग सामूहिक रुप से रखा गया।
इनका मिला समर्थन 
बैठक में ब्लाक सफाई कर्मी संघ,बार एसोसिएशन व ब्लाक कर्मियों का भी समर्थन मिला और संयुक्त रुप से लोग एक जुट हो ब्लाक मुख्यालय से कोतवाली तक पैदल नारे बाजी करते हुए पहुचे |

हत्यारोपियो के ग्रिफ्तारी की मांग 
पुलिस क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद से मिल कर हत्या अरोपियो की गिरफ्तारी की मांग किया।सीओ ने पांच लोगो के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता कर आश्वासन दिया किया शीघ्र ही साक्ष्य इकट्ठा कर नामजद लोगो की गिरफ्तारी की जायेगी और दो पुलिस कर्मी की लगातार डूयूटी तथा सुबह-शाम व रात्रि में इंस्पेक्टर और एसआई पूर्व प्रधान के घर भम्रणशील रहेगें।
ये रहे मौजूद 
इस मौके पर ग्राम प्रधान अमरनाथ गुप्ता, मिथलेशमणि त्रिपाठी, पप्पू सिंह, राकेश गुप्ता, पूर्व संघ अध्यक्ष सीके पाठक, शीतला बक्स सिंह, संदीप सिंह, सुरेश पान्डेय, सफाई संघ ब्लाक अध्यक्ष अतुल तिवारी, खंड विकास अधिकारी शिव कुमार तिवारी, एपीओ अमित राव आदि लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे