शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । जूनियर बार एसोसिएशन "पुरातन "की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की एक बैठक जूबाए कार्यालय पर अध्यक्ष लीलाधर दुबे की अध्यक्षता व महामंत्री शेष बहादुर सिंह के संचालन में संपन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से कचहरी तथा दीवानी में पेयजल की समस्या एवं वाटर कूलर लगाए जाने, कलेक्ट्रेट एवं दीवानी परिसर में स्थित शौचालय की साफ सफाई के समुचित प्रबंध हेतु नाजिर से व्यवस्था कराने एवं कलेक्ट्रेट तथा दीवानी न्यायालय एवं कार्यालय में कर्मचारियों के समय से बैठने एवं अधिवक्ताओं के कार्यों पर विशेष ध्यान देने का प्रस्ताव पारित किया गया । बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष बृजेंद्र उपाध्याय, विद्यासागर शुक्ल, अवनीश पांडे लल्लन, विभा पांडे, मंत्री प्रशासन अनूप शुक्ला, मंत्री प्रकाशन अत्रि कुमार पांडे, संजय पांडे, सदस्य कार्यकारिणी अलख कुमार पांडे, विनोद कुमार मिश्र, खलील अहमद, अरुण कुमार पांडे, दीपक मिश्र दीपू, महेंद्र कुमार मिश्र, अंजनी सिंह बाबा, जय प्रकाश दुबे, अनिल कुमार तिवारी, मनीष सिंह, जितेंद्र पुष्पाकर सहित आदि लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ