Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पेट्रोल व डीजल मे हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ माकपा ने विरोध प्रदर्शन कर सौपा मांग पत्र


गोण्डा: पेट्रोल व डीजल मे हो रही बेतहाशा मूल्य बृद्दि के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी  ( मार्क्सवादी ) राज्य कमेटी के आवाहन पर माकपा जिला कमेटी गोण्डा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट मे बिरोध प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा।माकपा के पदाधिकारियों ने मूल्य बृद्दि की निंदा करते हुये अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे पेट्रोल व डीजल के दाम कम होने के बाद भी देश मे दामों की कमी न करने पर नाराजगी व्यक्त किया ।उन्होंने पेट्रोल व डीजल के दामों को घटाये जाने की मांग की ।

माकपा जिला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार को सम्बोधित तीन सूत्री मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।दिये गये मांग पत्र मे पेट्रोल डीजल के उत्पाद शुल्क कम करके मूल्य घटाये जाने, कीमतों पर सरकार का नियंत्रण होने तथा पेट्रोल डीजल के दामों की दैनिक समीक्षा न किये जाने, अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे मूल्य कम होने पर देश मे भी पेट्रोल व डीजल के दामों मे कमी किये जाने की मांग शामिल है।इस अवसर पर माकपा के जिला सचिव कामरेड राजीव कुमार, सचिव मंडल सदस्य कामरेड  खगेन्द्र जनवादी, कृष्ण नारायण वर्मा, कामरेड रामबहोर विश्वकर्मा, जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे