Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अब स्वतंत्र संगठन होगा जिला सुरक्षा संगठन, नई कमेटी का चुनाव 14 को




खुर्शीद खान 
सुलतानपुर, 09 मई। जिलाधिकारी के संरक्षकत्व एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संचालित जिला सुरक्षा संगठन अब स्वतंत्र संगठन की तरह काम करेगा।  पुलिस की कार्यशैली से कार्यकर्ताओं बहुत खिन्न हो गए थे। इस कारण संगठन की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से तय हो गया कि संगठन में अब पुलिस विभाग का कोई पदाधिकारी नही होगा और संगठन पूरी तरह से स्वतंत्र होगा। इसकी नई कार्यकारिणी का चुनाव 14 मई 2018 को होना निश्चित हुआ है।

     संगठन की एक बैठक मंगलवार को देर सायं दरियापुर महेंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी पर हुई, जिसमें संगठन के महासचिव सरदार बलदेव सिंह ने पूर्व निर्धारित एजेण्डे पर चर्चा करते हुए चुनाव की घोषणा की और कहा कि बीते सालों में तमाम अवसर ऐसे अवसर आये जब कार्यकर्ताओं तो कभी पुलिस विभाग की कार्यशैली से आहत होना पड़ा। उन्होंने अपने कार्यकाल में हुई त्रुटियों व कमियों के लिए कार्यकर्ताओं से खेद भी व्यक्त किया। संगठन के कई पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने अपने निष्ठापूर्ण कार्य में पुलिस की भूमिका पर असंतोष व्यक्त किया। इस पर उपाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ता स्पष्ट रूप से तय करें कि उन्हें संगठन में पुलिस विभाग के साथ रहना है या स्वतंत्र रूप से संगठन को चलाना है। जिस पर सभी एकमत हो गये कि संगठन में पुलिस की भूमिका नहीं होगी। संगठन हम कार्यकर्ताओं के बल पर समाज में आगे भी पहले की ही तरह सामाजिक सौहार्दय के लिए काम करता रहेगा और पुलिस विभाग को जरूरत होगी तो संगठन जिले में शांति और सौहार्दय के लिए काम करेगा।
       इस अवसर पर वर्ष 2018 के चुनाव के लिए सर्व सम्मति से सुन्दर लाल टण्डन को चुनाव अधिकारी चुना गया, जिनकी देखरेख में 14 मई 2018 को चुनाव होगा। इसमें सभी पुराने सदस्य मतदान के अधिकारी होंगे।  
       उल्लेखनीय हैं कि जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम कर रहे संगठन की नींव तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह के प्रयास से वर्ष 1991 में नगर सुरक्षा संगठन के रूप में पड़ी थी, जो बाद में पुलिस अधीक्षक दावा शेरपा के समय में विस्तारित करने के लिए जिला सुरक्षा संगठन बना दिया गया। तब से अब तक आने वाले पुलिस अधीक्षक व विभाग संगठन का सहयोग हिन्दु-मुस्लिम त्यौहारों के अलावा अनेक अवसरों पर लेता रहा है। संगठन के कार्यकर्ता भी इमानदारी से सामाजिक सौहादर्य के लिए जुटे रहे किन्तु तमाम ऐसे अवसर आये जब कार्यकर्ताओं का पुलिस ने ही उत्पीड़न किया या उत्पीड़न पर कोई सुनवाई नहीं की। इससे कार्यकर्ताओं में असंतोष उपजने लगा। जिसका अंत कल बैठक में संगठन के स्वतंत्र होने के  साथ खत्म हुआ। अब जिला सुरक्षा संगठन स्वतंत्र रूप से काम करेगा। जनता के बीच से ही सभी पदाधिकारी चुने जायेगें। 
         बैठक में सतीश तिवारी, शंकर लाल अयोध्यावासी, आशीष अग्रवाल, डाॅ. राजीव श्रीवास्तव, नैययर रजा जैदी, रासिद सिद्दीकी, जाहिद आब्दी, भुलई राम गुप्ता, अरूण जायसवाल, सलीम, बब्बू भाई,  अशोक अग्रवाल, प्रदीप भालोटिया, संतोष यादव, अशोक गुप्ता, अनुराग रत्न,  आदि मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे