Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दिल्ली में हुई चोरी का गोण्डा में हुआ खुलासा


रमेश कुमार मिश्र
 गोण्डा।चोरी करने वाली महिला को तरबगंज थाने तेजतर्रार प्रभारी निरिक्षक संजय कुमार दूबे व दिल्ली पुलिस के संयुक्त प्रयास से गिरप्तार कर लिया गया महिला के पास से चोरी किये लगभग तीन लाख रूपये मूल्य का किमती सामान बरामद हुआ।
यह है पूरा मामला 
 05/05/2018 को प्रीती रामरती पत्नी स्व0 मोहनलाल निवासनी B2/31सेक्टर 17 रोहिणी दिल्ली के घर मे शातिर चोरों ने चोरी कर लिया था। जिसके सम्बन्ध मे प्रीती की तहरीर के आधार पर थाना के0एन0के0 मार्ग रोहिणी दिल्ली पर पंजीकृत हुआ था।मामले में विवेचना करते  हुए दिल्ली पुलिस मुखबिर की सूचना के आधार पर उत्तरप्रदेश के जनपद गोण्डा मे आयी।तो गोण्डा के पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाने के लिए जिले  प्रभारी निरिक्षक संजय कुमार दूबे थाना तरबगंज गोण्डा को निर्देश दिया |  थाना तरबगंज पुलिस व दिल्ली पुलिस के संयुक्त अभियान मे उक्त घटना को अंजाम देने वाली महिला चोर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया |
चोरी का सामान

चोरी का सामान बरामद 
महिला के कब्जे से चोरी के माल की बरामदगी की गयी जिसमे तीन सोने के कड़े चार अंगूठी (कड़े व अंगूठी मिलाकर कुल वजन करीब 8 तोला)दो मोबाइल फोन एक घड़ी मिली है जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है।


प्रभारी निरिक्षक थाना तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की गिरप्तार की गयी चोरी की आरोपी  महिला किरन उर्फ सोफिया पत्नी देवीदीन उर्फ देवा निवासी ग्राम धौरहराघाट के मजरा झामपुरवा थाना तरबगंज जिला गोण्डा की है। जिसे गिरफ्तार शुदा महिला चोर को वास्ते रिमाण्ड न्यायालय भेजा जा रहा है ।

गिरप्तार करने वाली टीम में रहे शामिल 
तरबगंज प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ,एसआई राजेश कुमार पाल, प्रेमलता और दिल्ली पुलिस से एएसआई केशाराम , जयदीप ,मुकेश आदि थे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे