अमरजीत सिंह
फैजाबाद:रुदौली तहसील क्षेत्र मे एक बृद्ध पत्थर नस्व आदेश पाने के बाद भी अपनी ही भूमि का नाप कराने के लिए दर दर ठोकर खा रहा है दो माह मे एसड़ीएम से लेकर तहसील दिवस दर्जनों शिकायती पत्र भी दिया मगर अभी तक नाप नही हो सकी नाप के नाम पर राजस्व निरीक्षक पर 6 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की
मामला तहसील क्षेत्र के पुरायं गॉव का है गॉव निवासी राम लखन पुत्र बुधई ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर पत्थर नस्व कराने की मॉग की है राम लखन ने बताया कि गाटा संख्या 936 रक्बा 0.198 हेक्टेयर हमारी भूमिधर की जमीन है जिस पर 28 मार्च को एसड़ीएम पंकज सिंह ने पत्थर नस्व का आदेश पारित किया था नाप के लिए जब हल्का लेखपाल सत्य नरायन पाठक व कानून गो अनुपम वर्मा से जब कहा तो नाप के नाम पर 6 हजार ले लिया और दो माह से हमे बराबर तहसील का चक्कर लगवा रहे और नाप भी नही किया जबकि मेरी जमीन पर गॉव के कुछ दंबग लोग कब्जा कर रहे हमे अंदेशा है ये लोग बिपक्षी से मिल चुके है क्यों कि दर्जनों बार एसड़ीएम से लेकर समाधान दिवस मे शिकायत भी की मगर कार्यवाही नही हो सकी हालाकि कानून गो अनुपम वर्मा से दूरभाष पर पूछे गये सवाल के जबाब मे कहा कि पैसे का आरोप बेबुनियाद कल इसकी नाप करा दी जायेगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ