अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के बलरामपुर चीनी मिल की इकाई केमिकल डिविजन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि सहायक आबकारी आयुक्त परशुराम दूबे ने पौधरोपण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बलरामपुर चीनी मिल के इकाई केमिकल डिविजन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि के साथ मिल के अधिकारीयों तथा कर्मचारियों ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प लिया । मुख्य अतिथि सहायक आबकारी आयुक्त परशुराम दूबे ने सभी से एक काम से कम एक वृक्ष लगाने के लिए अपील किया ।
उन्होंने कहा कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए वृक्षारोपण ही सबसे सरल एवं सटीक तरीका है । अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण असंतुलन को रोका जा सकता है । कार्यक्रमके दौरान प्रदुमन वर्मा, अमरजीत प्रसाद, वीरेंद्र वर्मा, अनीश शर्मा, अखिलेश पांडे, एसपी सिंह, मदन पाल सिंह व राजेश कुमार यादव सहित मिलकर कई अधिकारी तथा कर्मचारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ