Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...बजाज चीनी मिल में मनाया गया मंदिर का 15वां स्थापना दिवस

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के तहसील उतरौला क्षेत्र अंतर्गत बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड की उतरौला इकाई में बुधवार को मंदिर का 15वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में शुगर और पावर के समस्त विभागाध्यक्ष समेत सहायक श्रमायुक्त दिनेश विश्वकर्मा जी और अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 
स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई प्रमुख श्याम सिंह तथा पावर इकाई प्रमुख समीर कुमार सावत द्वारा सपत्नीक विधि-विधानपूर्वक दीप प्रज्वलन एवं पूजन मंदिर के पुजारी मयंकेश त्रिपाठि ने कराया, तत्पश्चात कारखाना परिसर में मातृशक्तियों एवं समस्त अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा में सहभागिता की। 
समारोह में हवन एवं आरती का आयोजन किया गया । साथ ही दोनों इकाई प्रमुखों द्वारा कन्या पूजन भी कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में बजाज परिवार के समस्त अधिकारीयो एवं कर्मचारियों ने प्रसाद ग्रहण किया । कार्यक्रम का वातावरण पूर्णतः भक्तिमय एवं आध्यात्मिक रहा। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। 
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष यांत्रिकी देवेन्द्र प्रताप सिंह, विभागाध्यक्ष उत्पादन राघवेन्द्र श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष गन्ना दिनेश कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष आई टी सचिच्दानन्द उपाध्याय, कारखाना प्रबन्धक वृजेश चन्द्र मण्डल, पावर इकाई के महाप्रबन्धक मानव संसाधन प्रमोद कुमार त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष लेखा विनोद कुमार सिंह एव संजीव कुमार पाण्डेय, रमेश कुमार, अशोक कुमार पाण्डेय सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी उपास्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे