जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में संचालित पंडित बिरजू महाराज कल्चरल क्लब की ओर से साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक बार फिर सुरेन्द्र यादव ने अपना दबदबा कायम रखा।
2 जून को क्लब की प्रभारी प्रो0 रेखा विश्वकर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने अदभुद कला का प्रदर्शन करते हुए कई आकर्षक रंगोली बनाई। विजयी प्रतिभागियों के नाम घोषित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य व क्लब के अध्यक्ष प्रो0 जे पी पाण्डेय ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भारतीय कला, संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देना है। यह प्रतिभागियों में रचनात्मकता, एकाग्रता और टीम भावना विकसित करने के साथ-साथ त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द और उल्लास को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं से प्रतिभागियों में कलात्मक गतिविधियों में शामिल होने से तनाव कम होता है, भावनात्मक विकास होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ अनामिका सिंह समन्वयक व कोषाध्यक्ष डॉ स्वदेश भट्ट ने सुरेन्द्र यादव को प्रथम, दिव्यांशी को द्वितीय तथा महक को तृतीय स्थान के लिए चुना।। क्लब के सचिव लेफ्टिनेंट डॉ देवेंद्र कुमार चौहान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर महाविद्यालय के कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ