Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...6 छात्र-छात्राओं का असिस्टेंट मैनेजर पद पर चयन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में बैंकिंग सेक्टर हेतु प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को 06 छात्र-छात्राओं का  चयन किया गया ।
 2 जून को एमएलके पीजी कॉलेज के कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा करियर पिलर, लखनऊ एवं एनआईआईटी लिमिटेड, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में बैंकिंग सेक्टर में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष दो दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पांडेय के निर्देशन व कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ ऋषि रंजन पांडेय के देखरेख में संपन्न हुआ । 
कार्यक्रम में कैरियर पिलर, लखनऊ के प्रतिनिधि पुष्पेंद्र पांडेय व प्रवीण सिंह एवं प्लेसमेंट सेल के डॉक्टर अरुण कुमार के निर्देशन में कल प्रथम चरण में चयनित 15 छात्र-छात्राओं का द्वितीय चरण का साक्षात्कार संपन्न हुआ । आज घोषित परिणाम में बंधन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पद हेतु 6 छात्र-छात्राओं का अंतिम रूप से चयन किया गया । चयनित विद्यार्थियों का 6 माह के विशेष ट्रेनिंग के बाद पद पर तैनाती दिया जाएगा । चयनित छात्र-छात्राओं में वैष्णवी मिश्रा, सुहानी सिंह, सुरम्या मिश्रा, पंकज कुमार और तौसीफ अंसारी शामिल हैं । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने चयनित सभी छात्र-छात्राओं को  उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे प्लेसमेंट कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और व्यावसायिक कौशल को भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम में कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सदस्य  जिसमे प्रमुख रूप से डॉ. राम रहीस, डॉ बसंत कुमार, डॉ. बी.एल. गुप्ता,  व डॉ. अरुण कुमार ने इस कार्यक्रम  की सफलता मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । इस अवसर पर डॉ राजीव रंजन, डॉ मो.अकमल, डॉ ए के दीक्षित  व अन्य प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे