Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...ग्रामीणों ने डीएम से की पुल का एप्रोच बनवाने की मांग

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में विकास खंड हरैय्या सतघरवा अंतर्गत ग्राम भवनियापुर ललिया के लोगों ने पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित ललिया-भवनियापुर मार्ग पर स्थित पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच एवं टूटी सुरक्षा दीवार की मरम्मत कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
ग्रामीण कमलेश कुमार, पंकज कुमार, श्रीनाथ पाठक, देवांश, सूर्यप्रकाश, श्याम लाल, प्रतीक, ओमप्रकाश, प्रदीप कुमार, अनूप कुमार, दिनेश, कामेश्वर नाथ, मनोज कुमार, तिलकराम, शिवशंकर आदि ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि लगभग दो वर्ष पूर्व आई बाढ़ में पुल का एप्रोच तथा पूर्वी छोर की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी।
 इसके बाद समय पर मरम्मत न होने से कटान लगातार बढ़ता गया और वर्तमान में एप्रोच अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। पुल के समीप सड़क का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो चुका है जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल आने-जाने वाले लोगों के लिए भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों ने बताया कि ललिया-भवनियापुर मार्ग तराई क्षेत्र के करीब 80 गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से स्कूली वाहन, एम्बुलेंस तथा दैनिक आवश्यकताओं से जुड़े अन्य वाहन गुजरते हैं। क्षतिग्रस्त एप्रोच के कारण बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर होने की संभावना है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो कटान और बढ़ सकता है जिससे पुल तथा संपर्क मार्ग को भी नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो सकता है। इस संबंध में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे