Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...टाटा वर्कशॉप एवं समर कैंप का शुभारंभ

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में सोमवार को टाटा शोरूम के साथ लगे वर्कशॉप एवं समर कैंप का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलके पीजी कालेज में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन,  विशिष्ट अतिथि बी एन सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार अखिलेश्वर तिवारी व वर्कशॉप प्रबंधक निशांत सिंह ने फीता काटकर वर्कशॉप तथा समर कैंप का शुभारंभ किया ।
टाटा शोरूम के ब्रांच मैनेजर भूपत तिवारी ने 1 जून को बताया कि नवनिर्मित टाटा शोरूम पर टाटा द्वारा निर्मित समस्त प्रकार की गाड़ियां उपलब्ध हो चुकी है सर्विस सेंटर पर अनुभवी मकैनिकों के द्वारा सर्विस सुविधा प्रदान की जाएगी । उन्होंने बताया कि 1 जून से 20 जून तक कंपनी की तरफ से विशेष समर कैंप शुरू किया गया है । समर कैंप के दौरान टाटा की गाड़ियों की फ्री चैकअप सुविधा प्रदान की जाएगी  ।  इसके अलावा पूरे वर्ष उत्तम क्वालिटी की सर्विस सुविधा प्रोवाइड कराई जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे