Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में जेष्ठ मास के पांचवें तथा अधिक मास के तीसरे बड़े मंगल के शुभ अवसर पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया । मुख्य आयोजन बलरामपुर चीनी मिल गेट तथा रानी तालाब पर आयोजित किया गया, जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।
2 जून को बड़े मंगल के अवसर पर जगह-जगह बजरंगबली के पूजन तथा भंडारे का आयोजन किया गया । बलरामपुर चीनी मिल गेट पर आयोजित भंडारे का शुभारंभ बीसीएम के गन्ना महा प्रबंधक केपी सिंह ने हनुमानजी की आरती के उपरांत प्रसाद वितरण करके किया । चीनी मिल के अधिकारियों कर्मचारियों तथा स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया । आयोजन में प्रमुख रूप से सहायक महाप्रबंधक गन्ना संजय सिंह, विष्णु त्रिपाठी, रामप्रकाश पांडेय, रविंद्र प्रताप सिंह बघेल, कर्ता राम मिश्रा, रोहित पांडे, संपूर्णा आनंद तिवारी, कृष्ण बहादुर गुप्ता पप्पू, प्रदीप गुप्ता और चुन्नू, विनोद चौरसिया, आशीष सोनी, निजामुद्दीन अंसारी, ओम प्रकाश व रविंद्र सिंह, सहित अन्य कई लोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही । जिला मुख्यालय के अन्य दर्जनों स्थानों पर भंडारा आयोजित किया गया सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया । कहीं पर पूड़ी सब्जी चावल नुक्ती तो कहीं पर छोला चावल पूड़ी नुक्ती का प्रसाद वितरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे