अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मंगलवार से संयुक्त प्रवेश परीक्षा( पॉलिटेक्निक) की परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा 02 जून से 06 जून तक चलेगी।
केंद्राध्यक्ष एवं प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने 2 जून को बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) 2026 मंगलवार की सुबह प्रारंभ हुई। परीक्षा तीन पालियों में संचालित होगी। प्रथम पाली प्रातः 08 से 10:30 द्वितीय पाली 12 से 02:30 तथा तृतीय पाली 04 से 06:30 तक चलेंगी। परीक्षा महाविद्यालय के बीसीए कंप्यूटर लैब में संचालित की जायेगी। प्रत्येक पाली में 72 परीक्षार्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था है। 02 जून को प्रथम ,द्वितीय व तृतीय पाली में 72 के सापेक्ष क्रमशः 59,59 व 58 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन जिला नोडल अधिकारी डॉ सनत कुमार पांडेय विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक अभियंत्रण व पर्यवेक्षक अजय प्रताप मौर्य सिविल अभियंत्रण,स्ट्रेटजिक मजिस्ट्रेट के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पाठक ने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कक्ष का निरीक्षण कर जायजा लिया ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ