अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में संचालित पंडित बिरजू महाराज कल्चरल क्लब की ओर से साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत चौथे दिन गुरुवार को एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लड़कियों का दबदबा कायम रहा । शीर्ष तीन स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा किया।
4 जून को आयोजित एकल गायन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य व क्लब अध्यक्ष प्रो0 जे पी पाण्डेय ने कहा कि गायन प्रतियोगिताएं छात्रों को सार्वजनिक मंचों पर खुलकर अपनी प्रतिभा व्यक्त करने में सक्षम बनाकर सामाजिक और प्रदर्शन संबंधी चिंता से बचने में मदद कर सकती है । साथियों से मिलने वाली सकारात्मक प्रतिक्रिया और प्रोत्साहन भी उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक प्रोत्साहन प्रदान करते हैं। एडुजूनियर का लक्ष्य छात्रों को प्रेरित करना, रचनात्मकता को बढ़ावा देना और ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें अपने कौशल को निखारने के लिए सही मंच प्रदान करना है। मुख्य नियन्ता प्रो0 वीणा सिंह व क्लब प्रभारी प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्लब के सचिव लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि संगीत भावनाओं को व्यक्त करने का एक बेहतरीन माध्यम है। प्रतियोगिताओं के लिए नियमित अभ्यास से गायन कौशल, जैसे कि स्वर, लय और श्वास नियंत्रण, निखरते हैं। प्रतिस्पर्धी माहौल बच्चों को और अधिक लगन से अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करता है। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए समर्पण और समय प्रबंधन आवश्यक है। बच्चे कड़ी मेहनत और निरंतरता का महत्व सीखते हैं, जो जीवन के लिए महत्वपूर्ण कौशल हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्लब के कोषाध्यक्ष डॉ स्वदेश भट्ट ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ ओ पी सिंह, डॉ वंदना सिंह व डॉ शकुंतला सिंह ने कोमल मिश्रा को प्रथम, अंजली श्रीवास्तव को द्वितीय व शुभी कश्यप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ