रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के धनौली गाँव में ससुराल आये एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गयी।मृतक के भाई की सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम में भेजा।
बताते चले की दिनाँक09/05/2018 को मृतक रक्षाराम पुत्र भगवानदीन निवासी पसका थाना परसपुर जिला गोण्डा अपनी ससुराल ग्राम धनौली थाना तरबगंज जिला गोण्डा मे लक्ष्मीप्रसाद पुत्र निरहू के घर आया था।जहाँ रात में संदिग्ध परिस्थितयों रक्षाराम30की मौत हो गयी।मृतक के भाई अंन्टू चौहान पुत्र भगवानदीन ने थाना तरबगंज को सूचित किया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम में भेजा।
प्रभारी निरिक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की लाश पोस्टमार्टम में भेजा गया है रिर्पोट आने पर ही पता चल पायेगा की मौत किस कारण हुई।वैसे प्रथम दृष्टया मौत का कारण जहर खाकर आत्महत्या की प्रतीत हो रहा है।जाँच दो बिन्दूओ पर चल रही है हत्या या आत्महत्या।पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।घर वालो के तरफ से तहरीर मिली है जिसमे मृतक के भाई ने भी सही तत्थ पता लगाने का अनुरोध किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ