वासुदेव यादव
अयोध्या। फ़ैज़ाबाद: एसएसपी के आदेश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत पवन कुमार यादव पुत्र भगवती यादव निवासी मदरहिया माझा बरहटा को पुलिस ने रामघाट चौराहे से किया गिरफ्तार।
यह लगभग एक दर्जन मुकदमों में है वांछित थे और मांझा बरहटा का यह प्रधान पति भी हैं। इसकी औरत रेनु यादव वहां की प्रधान हैं। अयोध्या कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र के निर्देश पर रायगंज चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र कांस्टेबल मूलचंद यादव ,ज्ञान प्रकाश यादव,अंकित सिंह ने प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार यादव को राम घाट चौराहे से किया गिरफ्तार। यह कई महीनों से चल रहा था फरार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसको धर दबोचा।
इस गुड़ वर्क की अयोध्या सीओ राजू कुमार साव ने सराहना की हैं और कहा है कि कोई भी अपराधी बख्शे नही जाएंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ