अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:कोतवाली रूदौली के सराय हामिद गाँव में आवासीय पट्टे की भूमि पर कब्जा करने गए दबंगो ने पट्टेदार और परिजनों की पिटाई की। पुलिस के पहुचने पर कब्जा करने आये दबंग भाग निकले।कोतवाली पुलिस ने पट्टेदार की तहरीर पर ग्राम प्रधान व् कोटेदार समेत 9 लोगो लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सराय हामिद निवासी भिखारी पुत्र सुकई को उपजिलाधिकारी रुदौली ने आवासीय पट्टा 18 जनवरी 91को गाटा सं 212 में दिया था पट्टा मिलने के बाद से ही भिखारी आवासीय पट्टा भूमि पर काबिज चला आ रहा है कुछ दिनों पहले पट्टे की आवसीय भूमि पर ईंट,बालू,मौरंग आदि एकत्र कर निर्माण कार्य शुरू किया तो गांव के कोटेदार संतराम पुत्र रामदास,मनोज कुमार पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम सराय हामिद निर्माण कार्य में बाधा पहुचाने लगे उपजिलाधिकारी व समाधान दिवस में जिलाधिकारी को पत्र दिया गया था जांच में भिखारी का पट्टा की भूमि पर कब्जा पाया गया था बुधवार की सुबह कोटेदार संतराम प्रधान खलील व् सैफु व पूर्व प्रधान पुत्र मनोज कुमार व् 5 अन्य लोगो के साथ दबंगई के बल पर कब्जा करने आये भिखारी व् उसके भतीजे और बहु से मारपीट की 100 नं पुलिस वहांन पहुचने पर आरोपी भाग निकले। कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि भिखारी की तहरीर पर 9 लोगो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।एसडीएम पंकज सिंह ने बताया की सराय हामिद के भिखारी को आवासीय पट्टे पर लेखपाल व् पुलिस टीम को एक पखवारा पहले भेजकर कब्जा दिलाया गया था। दबंगई कर कब्जा करने की बात प्रकाश में आई है।पट्टे की भूमि पर कब्जा करने वालो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जयेगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ