अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:कोतवाली रूदौली के अंतर्गत भेलसर गाँव निवासिनी एक महिला ने एक युवक पर डरा धमकाकर पिछले एक साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली रूदौली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है अपनी तहरीर में पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए लिखा है कि उसका विवाह चाँद बाबू निवासी बेगमगंज थाना रौनाही के साथ लगभग 8 वर्ष पूर्व हुवा था।1 अप्रैल 2017 को इस्माईल पुत्र इब्राहिम निवासी भेलसर ने उसको फ़ोन कर भेलसर बुला कर धमकी देते हुवे कहा कि मेरे साथ चलो नही तो तुम्हारे पिता व बच्चो सहित सब को खत्म कर दूंगा इसके बाद आरोपी ने उसको बंधक बना लिया व बलपूर्वक इच्छा के विरुद्ध उसका शारीरिक शोषण करता रहा जब पीड़ित महिला ने इस्माईल से निकाह करने की बात कही तो मारते पीटते व अपनी हवस बुझाते रहे दिनांक 5/5/2018 की रात शुजागंज के रहने वाले कमरे में पीड़ित महिला का आरोपी ने गला दबा दिया व कैंची से मारने की नीयत से वार करने लगा तब पीड़ित ने किसी तरह रात के अंधेरे में भाग कर जान बचाई कोतवाल रूदौली जयवीर सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपी की तलाश की जा रही


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ